इन्हें टोटका नहीं किस्मत की चाभी कहिये …
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
धन प्राप्ति की कामना में सभी हर तरह के संभव प्रयास करते हैं। आपके इसी प्रयास में आपकी मदद करने के लिए आज हम आपको लक्ष्मी जी को प्रसन्न करके आपकी आर्थिक तंगी को दूर करने के कुछ आसान उपाय बताएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे होती है माँ लक्ष्मी प्रसन्न।
प्रत्येक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की आराधना करें क्योंकि यह दिन इन्हीं को समर्पित है। शुक्रवार के दिन माता के चित्र या प्रतिमा के आगे तिल के तेल या देसी घी का दिया जलाएं। उसके बाद उन्हें हल्दी और कुमकुम का टीका लगाएं। माता को गुलाब अत्यंत प्रिय है इसलिए इन्हें गुलाब के पुष्प ही अर्पित करें। प्रसाद में माता को मीठी वस्तु का ही भोग लगाएं। इसके लिए आप दूध से बनी कोई मिठाई या केवल गुड़ ही चढ़ा सकते हैं।
दक्षिण पूर्वी दिशा धन का प्रतिनिधित्व करती है इस दिशा में हरे रंग की चीज़ों का ज़्यादा इस्तेमाल करने से धन की वर्षा होती है। उत्तरी दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का स्थान है इसलिए इस कोने में आप अपनी तिजोरी रख सकते हैं। इससे आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा साथ ही इस दिशा में आप देवी लक्ष्मी का चित्र या प्रतिमा रख सकते हैं।