July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इन दो लड़कियों के सेल्फी देखने के बाद होश उड़ जायेंगे

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

सोचिए क्या हो अगर आप मस्ती के मूड से किसी पब में जाएं लेकिन वहां आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिसे आप जिंदगी भर जब भी याद करें, बुरी तरह से डर जाएं? मौज-मस्ती के लिए कोई प्राकृतिक जगह घूमना पसंद करता है ‌तो कोई पब में जाना। कुछ इसी तरह से इंग्लैंड के न्यूकैसल में रहने वाली दो सहेलियां केयली एटकिंनसन और विक्टोरिया ग्रीव्स एक पब में गई।

जब वो पब से बाहर निकल रही थी तो पब लगभग खाली हो चुका था। उन दोनों ने पब के बाहर अपनी कई सेल्फी खींची। इसके बाद दोनों अपने घर चली गई।

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक घर लौटने के बाद जब पेशे से नर्स विक्टोरिया ने केयली के साथ ली गई सेल्फी को स्नैपचैट पर अपलोड कर दी। केयली ने विक्टोरिया को फौरन फोन किया और उसे बताया कि वो एक बार फिर से पब के बाहर ली गई सेल्फीज को देखे।

पहले तो विक्टोरिया को तस्वीरें देखने पर कुछ समझ नहीं आया। पर, दोस्त के बताने पर उसने गौर किया तो देखा कि सेल्फी में उन दोनों के अलावा बीचोबीच एक भूत भी है। वो एक बूढ़ी औरत का भूत था जिसने विक्टोरियल स्टाइल के कपड़े पहने हुए थे। वो हंस रही थी और उसकी हंसी बड़ी डरावनी सी दिखी।

देखते ही देखते भूत वाली सेल्फी वायरल हो गई। विक्टोरिया तो इस घटना के बाद इतनी डर गई कि उसने फौरन वो तस्वीर डीलीट कर दी। छह साल पुरानी दोनों सहेलियों ने ये तय किया कि अब वो कभी उस पब में नहीं जाएंगी।

Related Posts