July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

सिर फोड़ लेंगे इस तस्वीर में लड़कियों की संख्या गिनकर 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर इस बात पर बहस छिड़ गई है कि इसमें कितनी लड़कियां है। इस फोटो को स्विटजरलैंड के फोटोग्राफर तिजियाना वर्गरी ने क्लिक किया है। लड़कियों की संख्या को लेकर लोग अलग-अलग जवाब दे रहे है।

किसी का कहना है कि इसमें 4 लड़कियां है, तो किसी का कहना है कि इसमें 13 लड़कियां है। इस तस्वीर को लगभग 15 हजार बार शेयर किया जा चुका है। अपलोड होने के कुछ ही देर बाद यह तस्वीर वायरल हो गई है। वास्तव में इस तस्वीर में ऑप्टिकल इल्यूजन का यूज किया गया है, जिससे यहां 13 लड़कियां दिखाई दे रही है।

लेकिन हकीकत में यहां 2 ही लड़कियां है, पहली और दूसरी लड़की आईने के सामने बैठी है और उन दोनों का प्रतिबिंब आइने में बन रहा है। रिफ्लेक्शन के कारण ये इतनी सारी दिखाई दे रही है।

तिजियाना वर्गरी ने अपने कमेंट में बताया है कि रियल में केवल 2 ही लड़कियां हैं। माना जा रहा है कि फोटोज में जो दिख रही हैं वो मिस वर्गरी की ही बेटियां हैं।

Related Posts