June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

खाने के पैसे नहीं पर यहां गाय-बैल के विवाह पर खर्च हुए 18 लाख 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

वैसे तो जानवरों की शादी के किस्से कम ही सुनने को मिलते हैं लेकिन अभी पिछले दिनों ही एक कुत्ते शगुन और कुतियां शगुनियां का विवाह भी पूरे रीतिरिवाज से उनके मालिकों ने सम्पन्न करवाया था।

आज हम ऐसे ही एक और विवाह के बारे में बता रहे हैं। गुजरात के एक गांव में ऐसा ही कुछ हुआ है। जहां एक गाय और सांड की शादी धूमधाम से करवाई गई और इतना ही नही इन दोनों को सारी उम्र के लिए साथ बांध दिया गया है। जी हां, सुनने में भले ही अजीबोगरीब लगे लेकिन यह सच है।

दुल्हन गाय पूनम का विवाह बैल अर्जुन के साथ किया गया। शादी में दूल्हे अर्जुन और दुल्हन पूनम को फूलों के हार से सजाए गए ट्रक में सवार कर बारात निकाली। गाय को असली आभूषण पहनाए गए थे, जबकि दूल्हे राजा भी मौर बांधे खड़े थे।

गाय को सिल्क की साड़ी पहनाई गई थी, जिसकी कीमत 4.34 हजार के पास बताई गई। पूनम के मालिक विजयभाई ने कहा कि यह पशुओंं के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यह गाय मेरी पुत्री के समान है।

गाय और सांड के इस शानदार विवाह में वर पक्ष की और से बाराती भी शामिल हुए, बाकायदा शादी पूरी हिंदू रीतिरिवाज से की गई है। जिसमें 300 से ज्यादा मेहमान शरीक हुए और शादी के सभी मंत्र भी पढ़े गये।

शादी में कुल 18 लाख रुपए का खर्चा आया। ये शादी उन तमाम बातों के लिए समाज को जगाने में सफल रही, जिनके लिए जानवर सिर्फ जानवर होते हैं। गुजरात के भावनगर में हुई

इस खास शादी का आयोजन आवारा पशुओं के प्रति लोगों को जागरुक करना था। कार्यक्रम के दौरान आए खर्च को एक संस्था भर रही है।

आपकों बता दे कि शादी करने वाली गाय दुल्हन का नाम पूनम है उसकी देखरेख करने वाले विजय भाई का कहना है कि वो गायों के साथ पिछले 30 सालों से जी रहे हैं। ऐसे में गाय की शादी कराना उनके लिए बिल्कुल अजीब नही है ।

Related Posts