July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

जींस खा गयी 1 दिन की सैलरी, अब ‘बताओ कारण’ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लोग क्या पहनेंगे या क्या खायेंगे यह उनकी रूचि पर निर्भर करता है। लेकिन कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में ड्रेस कोड लागू किया जाता है। जिसमे कहा जाता है कि पुरुष कर्मचारी पैंट और शर्ट पहन कर आएं और महिलाएं सलवार कुर्ती या साड़ी पहन कर आएं। हालांकि, इसको लेकर विभाग की अलग-अलग दलीलें होती हैं। कई बार यह कहा जाता है कि ड्रेस कोड लागू करने से अनुशासन आएगा और काम बेहतर तरीके से होगा। कई बार सामाजिक परंपराओं का हवाला दिया जाता है कि महिलाएं छोटे कपड़ पहन कर दफ्तर आती हैं और पुरुष भी टी-शर्ट पहन कर अश्लीलता का प्रचार करते हैं।

ओडिशा में भी इस तरह की एक घटना हुई है। एक शिक्षक की एक दिन की सैलरी इसलिए काट ली गई क्योंकि वह जींस पहन कर स्कूल पहुंचा था। इसका अलावा उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस तरह का आदेश पहले नहीं दिया गया था कि स्कूल में शिक्षक जींस पहन कर नहीं आ सकते हैं। अगर, वे नियमों की अनदेखी करते हैं तो उन्हें इसका ऐसा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Related Posts