July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हकीकत या … 22 साल से कब्र में बेदाग कफ्न के साथ ज्यों का त्यों!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

22 साल पहले दफनाए गए शख्स का शव ज्यों का त्यों निकले तो लोगों के होश तो उड़ेंगे ही ना? उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। खास बात यह है कि कफन तक में एक दाग नहीं मिला। दरअसल, मामला तब सामने आया है जब लगातार हो रही बारिश के चलते कब्रिस्तान में मिट्टी कटने से अंदर दफन एक कफन नजर आने लगा।  मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और जब कफन में लिपटी लाश को निकाला गया तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई, क्योंकि कफन के अंदर मिली लाश को 22 साल पहले जैसे दफनाया गया था, वह ज्यों की त्यों थी और हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उसका कफन तक मैला तक नहीं हुआ था।

जानकारी के अनुसार यह हैरतअंगेज मामला बांदा के बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रिस्तान में 22 साल पहले 55 वर्षीय पेशे से नाई नसीर अहमद नाम के शख्स को दफनाया गया था। 22 साल बाद भी उनका जनाजा ज्यों का त्यों बना मिला। बाद में स्थानीय मौलानाओं की मौजूदगी में कब्र से जनाजा़ निकालकर देर रात उसे दूसरी कब्र में दोबारा से दफन किया गया।

Related Posts