July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

शर्त लगा लीजिये भारत की सबसे खूबसूरत इन जगह को अपने नहीं देखा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

भारत एक ऐसा देश है जहां आपको ऐसी ऐसी जगह देखने को मिलती है जिन्हें आपने शायद ही कभी देखा हो. कुछ जगह बहुत डरावनी होती है तो कुछ जगह ऐसी की जिसे देखकर हम चाहते है की हम वही रुक जाए और हमेशा वही रहे। और कुछ जगह तो इतनी सुन्दर होती है की उन्हें देखकर नज़र वहाँ से हटने का नाम ही नहीं लेती। ऐसी ही कुछ बेहद सुन्दर जगहों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जिन्हें देखकर आपका भी मन यही कहेगा की हमे भी एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।

1. सिलवासा, दादरा और नगर हवेली- किसी दौर में पुर्तगाली कॉलोनी रह चुका सिलवासा, दादरा और नगर हवेली की राजधानी है। विश्वास मानिए कि वीकेंड ट्रिप के लिए इससे बेहतरीन जगह तो कोई हो ही नहीं सकती।

2. पारादीप, ओडिशा- पारादीप के बारे में हम अपनी पाठ्यक्रम की पुस्तकों में काफ़ी कुछ पहले ही पढ़ चुके हैं कि, यह एक बड़े बंदरगाह वाला औद्योगिक शहर है. मगर यहां के खूबसूरत और साफ-सुथरे समुद्री किनारों का वे जिक्र नहीं करते। अब आप तो समझ ही गए होंगे कि हम क्यों इस पर विशेष जोर दे रहे हैं।

3. सुल्तानपुर लोधी, पंजाब- पहली सदी में स्थापित यह सिक्ख नगरी संभवत: देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है. और आश्चर्य तो इस बात का है कि यह खूबसूरत शहर कैसे ख़ुद को प्रतिस्पर्धा से बचाये हुए है। आपको यह भी बताते चलें कि इस शहर में आठ प्रमुख गुरुद्वारे हैं जिसकी वजह से सिक्ख इतिहास में भी इसे ख़ासी तवज्जो मिली है।

4. धर्मपुर ,हिमाचल प्रदेश – चंडीगढ़ से शिमला जाने वाली हाइवे पर बसा है धर्मपुर। इस बेहद खूबसूरत और ज़हीन शहर को अब तक शिमला के सामने नज़रअंदाज़ किया गया है। मगर विश्वास मानिए कि ये छोटा शहर शिमला से किसी भी मामले में उन्नीस नहीं है। और हां आपको यहां शिमला की भीड़भाड़ और धक्कमपेल से भी राहत मिल जाएगी. आप सुन रहे हैं न!

5. अरोविले, पुद्दुचेरी- सूर्योदय के शहर के तौर पर पूरी दुनिया में फेमस यह जगह न सिर्फ़ पर्यटकों के लिए मुफीद जगह है। बल्कि वे सारे लोग जो अपनी नौकरियों को ही अपनी ज़िंदगी मान बैठे हैं के लिए भी एक जबर्दस्त जगह हो सकती है। हो सकता है आप यहां जाकर ख़ुद को दुबारा पा सकें।

6.अथिरापल्ली जलप्रपात, केरल- 390 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह जलप्रपात केरल का सबसे ऊंचा और आकर्षक जलप्रपात है। केरल के थ्रिसूर ज़िले की शोभा बढ़ाने वाले इस बेहद खूबसूरत जलप्रपात को इंडिया का “नियाग्रा जलप्रपात” कहा जाता है. बाद बाकी अब मैं क्या कहूं।?

Related Posts