ये काम करने से नहीं कभी नहीं होगी पैसों की समस्या..

कोलकाता टाइम्स :
आज मनुष्य धन की समस्या से काफी परेशान रहता है, हालांकि ज्योतिषीय कारणों की वजह से कुंडली में धन का अभाव बना रहता है और दरिद्रा छाई रहती है लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें नियमित रूप से करते रहने से द्ररिद्रता दूर होती है।
पितृरों की पूजा हिन्दी पंचांग के अनुसार हर माह चतुर्दशी और अमावस्या पर परिवार के मृत सदस्यों के लिए विशेष पूजा-पाठ करनी चाहिए। अमावस्या पर पितर देवता के लिए तर्पण करें। इन तिथियों पर पितरों के लिए धूप देना चाहिए।
कुलदेवी की पूजा रोज घर की कुल देवी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार हर कुल की एक आराध्य देवी होती है। जिनकी आराधना परिवार के सभी लोगों को नियमित रूप से करनी चाहिए। विशेष तीज-त्योहारों पर अन्य देवी-देवताओं के साथ ही कुल देवी की भी पूजा करना न भूलें। कुल देवी की पूजा से सभी बाधाएं जल्दी दूर हो सकती हैं।
घर में जब भी खाना बनता है तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए। साथ ही, पहली रोटी गाय के लिए निकालना चाहिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए।
घर आए गरीबों को धन का या अनाज का दान अवश्य करना चाहिए। गरीबों को दान देने से उनकी दुआएं लगती हैं। दान करने से बड़ी-बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
पांचवां काम किचन में गंदगी न रखें। रसोईघर हमेशा साफ रहना चाहिए। साफ सफाई से बरकत रुकती हैं। गलत विचारों से बचकर रहें यहां बताए गए सभी शुभ कामों के साथ हमें गलत कामों से और गलत विचारों से भी बचना चाहिए। घर के बड़ों का सम्मान करें। रोज सुबह उनका आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें। स्त्रियों का सम्मान करें। ऐसा करने पर घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।