July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

चौंका देगा सच, इनके लिए प्यार नहीं फ्री का खाना ही डेटिंग की वजह

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स  

र चार में से एक महिला रोमांस या लंबे रिश्ते के इरादे से नहीं, बल्कि मुफ्त का खाना खाने के लिए डेट पर जाती है। ये दावा अजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-मेरेड के अध्ययन में किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नए फिनोमिना को ‘फूडी कॉल’ कहा जाता है, जहां महिला डेटिंग में खाने का लुत्फ लेना पसंद करती हैं।

ऑनलाइन अध्ययन में 33% महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि वे फूडी कॉल में लगी हैं और उन्हें यह ठीक लगता है। वहीं 67 फीसदी का कहना था उन्होंने ऐसा नहीं किया। औसतन 34 साल की उम्र वाली 357 महिलाओं पर यह सर्वे किया गया।

महिलाओं से पूछा गया कि क्या वह खाने के इरादे से डेट पर जाती हैं? इसका जवाब उनके हां या ना में जाना गया। जवाब हां में मिलने पर उनके पूछा गया उन्होंने कितना बाद ऐसा किया है, इसके लिए उनसे रेटिंग जानी गई. रेटिंग 1-6 तक दी गई थी. जिसमें एक का मतलब था ऐसा कभी नहीं किया और संख्या 6 ऐसा अक्सर करने को दर्शाती है।

सोशल सायकोलॉजिकल एंड पर्सनैलिटी साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, फूडी कॉल की स्थिति कई तरह के रिलेशनशिप में देखने को मिलती है। महिलाओं के एक और समूह पर स्टडी की गई। इसमें 820 महिलाओं को शामिल किया गया. उनसे मान्यताओं, उनकी पर्सनैलिटी और रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछे गए। इस समूह में शामिल 23 फीसदी महिलाओं ने भी माना वह डेट पर फ्री-खाना खाने के इरादे से गई थीं।

Related Posts