कभी देखा है ऐसे समुद्री पत्थर, जिसे काटने से निकलता है खून?
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2019/08/Pyura-Chilensis.jpg)
चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में इस तरह के पत्थर पाए जाते हैं। यह पत्थर पहली नजर में किसी सामान्य पत्थर की तरह ही नजर आते हैं। इसे Pyura Chilensis नाम से जाना जाता है. लेकिन जैसे ही इसे तोड़ा जाता है इस पत्थर से खून बहने लगता है।
इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है. ऊपर से सख्त दिखने वाला यह पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है. लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं. क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरूरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें यह पत्थर समुद्री जीव ही है. जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है. लेकिन यह जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।