July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

टीम में नहीं चुने जाने की चिंताओं से दूर धोनी अमेरिका में इस खेल में मस्त 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को जब भारतीय टी20 टीम की घोषणा हुई तो इसमें धोनी का नाम शामिल नहीं था। इससे जहां कुछ लोग हैरान थे, वहीं कुछ इसे अप्रत्याशित नहीं मान रहे थे। सबने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी। लेकिन एमएस धोनी का इस पर कोई जवाब नहीं आया।  भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से टी20 सीरीज खेलेगी।

दरअसल, धोनी इन दिनों क्रिकेट टीम की चिंताओं से दूर अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ साथी क्रिकेटर केदार जाधव भी हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को गोल्फ खेला. जाधव के इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट से यह जानकारी मिली।

केदार जाधव ने पोस्ट किया, ‘आप सबको राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं।’ जाधव ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वे धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Related Posts