September 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

NRC की फाइनल लिस्ट से बहार 19 लाख लोगों को गिरफ़्तारी अभी नहीं, यहां फिर से अपील का मौका 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी एनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गयी है। जिसमें 19 लाख लोगों का नाम नहीं है। इस लिस्ट के जारी होते ही असम में पूरी तरह तनाव का माहौल छा गया है। हालाँकि इस माहौल को काबू में रखने के लिए सरकार ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यबस्था की है। एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए असम के कई इलाकों में धारा 144 लागू की गयी है।

असं सर्कार के और से कहा गया है जो लोग अपना नाम चेक करना चाहते हैं वह nrcassam.nic.in पर क्लिक करने के बाद अपना ऐप्लिकेशन रिफरेंस नंबर और कैप्चा कोड डालकर आप एनआरसी सूची को चेक कर सकते हैं। हालांकि वेब साइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से खुलने में थोड़ा समय लग रहा है।

एनआरसी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रतीक हाजेला ने जानकारी दी कि कुल 3,11,21,004 लोग इस लिस्‍ट में जगह बनाने में सफल हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि एनआरसी की फाइनल लिस्‍ट से 19,06,657 लोग बाहर किये गये हैं। एनआरसी बाहर से किये गये लोगों को अब तय समय सीमा के अंदर विदेशी न्यायाधिकरण के सामने अपील करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी और सरकार ने तय समय के भीतर यह सूची जारी कर दी है।

शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए असम में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गयी है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से कहा कि वे घबराएं नहीं। राज्य सरकार नागरिकता साबित करने में उन लोगों को हर संभव मदद करेगी, जो वास्तव में भारतीय हैं।

राज्य के अतिरिक्त प्रमुख सचिव ने कहा कि सूची में छूट गये लोगों को फौरन गिरफ्तार नहीं किया जायेगा। उन्हें फॉरेन ट्रिब्यूनल में अपील का अवसर मिलेगा। अपील के लिए समय सीमा 60 से बढ़ा कर 120 दिन कर दी गयी है और ट्रिब्यूनल की संख्या 33 से बढ़ा कर 233 की जा रही है।

Related Posts