July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

कहीं आपके हथेली पर भी नहीं यह अशुभ तिल, देगा सिर्फ बर्बादी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

 हथेली पर रेखाओं के आलावा तिल भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं। हथेली पर होने वाले तिल कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ. आइए जानते हैं हथेली के अलग-अलग जगहों पर बने तिल का मतलब।

शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर तिल हो तो वह व्यक्ति नकारात्मक सोच वाला होता है।

चंद्र पर्वत शुक्र पर्वत के सामने दूसरी तरफ होता है. जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है। उनके विवाह में तमाम तरह की अड़चने आती हैं।

गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे बना हुआ होता है. गुरु पर्वत पर अगर कोई तिल बना हुआ होता है तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलता है।  ऐसे लोगों को कई बार असफलता का स्वाद चखने को मिलता है।

शनि पर्वत मिडिल फिंगर के नीचे बना होता है। इस स्थान पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन लोगों की हथेली पर इस जगह तिल बना होता है उनको हमेशा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती है।

सूर्य पर्वत रिंग फिंगर के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं। इस जगह पर तिल का होना मान-सम्मान में कमी को बताता है।

बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है। यहां पर कोई तिल हो तो व्यक्ति को अचानक धन का नुकसान होता है।

Related Posts