July 3, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

खाना है कुछ अलग तो बनाये ब्रेड का रायता

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
सामग्री : 4 ब्रेड स्लाइस, 200 ग्राम दही, आधा चम्मच चीनी, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, चौथाई चम्मच काला नमक, 1 चम्मच घी, 2 करी पत्ते।

विधि : सबसे पहेल ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर निकाल दें। इन ब्रेड को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें। घी गर्म होने पर हींग, राई और करी पत्ता डालकर भून लें। 15 सेकेंड तक ही भूनें। फिर इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें। ब्रेड के भुने टुकड़ों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। दही में एक चम्मच चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। दही गाढ़ा है तो इसमें आवश्यकता अनुसार पानी भी मिला लें। दही में ब्रेड के टुकड़े डालें। भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर लंच या डिनर में सर्व करें।

Related Posts