July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

60 चूहों पर एक मोबाईल बिलकुल फ्री 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने कई बार शॉपिंग के लिए स्कीमों का इस्तेमाल किया होगा। इन स्कीमों के साथ खरीदारी करना भी अच्छा लगता है। लोग स्कीमों के पीछे भागते है तो कंपनियां भी हैरान कर देने वाले स्कीमों की घोषणाएं करती रहती है। साउथ अफ्रीका के एक चैरिटी संस्था ने भी एक हैरतअंरेज स्कीम का ऐलान किया है।

इस चैरिटी संस्था ने 60 चूहे मारने पर एक मोबाइल मुफ्त देने की स्कीम निकाली है। दरअसल यहां के कई इलाकों में चूहों ने आतंक मचा रखा है। लोग चूहों से इतना परेशान हो चुके है इस समस्या के समाधान के लिए लोकल चैरिटी को एक पत्र लिखा। लोगों की शिकायत पर इस संस्था ने ‘चूहा मारो, फोन पाओ’ नामक एक स्कीम निकाली। इस चैरिटी संस्था ने इस स्कीम की जानकारी के लिए लोगों के पास एसएमएस भेजना शुरु कर दिया। इस स्कीम के मुताबिक जो भी उनके पास 60 मरे हुए चूहा लेकर जाएगा उसे व्यक्ति को यह संस्था फोन मुहैया कराएंगी। लांच होने के सात ही यह स्कीम इतनी हिट हो चुकी है । लोग फोन के चक्कर में दिनभर चूहे ही तलाश रहे हैं। कई लोग ये ईनाम जीत चुके हैं।

Related Posts