July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लुटेरा निकला ‘स्टार’ शाहरुख़ खान, पुलिस ने किये गिरफ्तार 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

नाम सुन चौंक गए न? चौंकना अभी बाकि है। क्योंकि यहां जिस शाहरुख़ की बात हो रही है  वह भले ही बॉलीवुड किंग शाहरुख़ नहीं पर एक स्टार ही है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो गलियों में मोबाइल लूटता था। मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा का है। जहां पुलिस ने टिक टॉक स्टार को मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए शख्स का नाम शाहरुख खान है। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि शाहरुख खान टिक टॉक पर काफी लोकप्रिय है और लोग इसके वीडियो बेहद पसंद करते थे। बता दें कि इस आरोपी के टिक टॉक पर 42 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे।

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक बताते चले टिक टॉक हीरो शाहरुख इस लूटगैंग का सरगना है। पुलिस ने बताया कि, शाहरुख तीन महीने पहले सऊदी अरब में ड्राइविंग का काम करता था। वहां से वापस आने पर उसने कुछ लड़कों के साथ गैंग बना लिया और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस की गिरफ्त में आए शाहरुख खान के अलावा प्रमोद, अजय और भी साहिल हैं।

Related Posts