July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

क्या बता पाएंगे USB केबल पर ये तीर जैसा निशान क्यों होता?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लैपटॉप या कम्प्यूटर में यूएसबी केबल लगाकर फोन चार्ज करना आम बात है, कोई डाटा ट्रांसफर करना है तो इस केबल की जरूरत तो पड़ती ही है। ये काम आजकल जरूरत बन गए हैं। हम कई ऐसी चीजें काम में लेते हैं जिनके ऊपर कुछ न कुछ निशान बना होता है और हर निशान बेवजह ही नहीं बनया जाता है। हम इस बात से अनजान होते हैं कि इन ख़ास निशानों का क्या मतलब है?

वैसे ही यूएसबी केबल का हमेशा इस्तेमाल करने वालों ने देखा होगा कि इस केबल पर एक तीर जैसा निशान बना होता है।

क्यों होता है ये तीर जैसा निशान?

दरअसल इस निशान को ज्योमेट्रिक चिह्न कहते हैं जो ये बताता है कि ये एक स्टैंडर्ड पोर्ट है जिससे आप कई तरह के डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। वैसे देखा जाए तो USB का ये चिन्ह Neptune (वरूण) के त्रिशूल की नकल है जिसे त्रिशूल शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

वैसे ही जैसे USB के इस चिन्ह को भी तकनीकी शक्ति का प्रतीक कहा जा सकता है। इस तीर की तरह निशान के आलावा भी आपको USB पर एक गोल और एक चौकोर निशान दिखता है। गोल निशान उस पावर को दिखाता है दिसे USB अॉपरेट करता है। चौकोर निशान वोल्टेज दिखाता है।

Related Posts