July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सरकारी बाबुओं की आदत सुधारेगी घड़ी, कंट्रोल रूम पहुंचेगी हर खबर   

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

चंडीगढ़ में सरकारी बाबुओं के कामकाज पर अब घड़ी नजर रखेगी। नगर निगम चंडीगढ़ अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को स्मार्ट वॉच पहनाने जा रहा है। स्मार्ट वॉच ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की लोकेशन और वो कितनी देर ड्यूटी पर रहा, ऐसी तमाम जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंचाएगी. सरकारी कर्मचारियों के हाजिरी लगाकर ड्यूटी से गायब होने की आदत पर काबू पाने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है। इस स्मार्ट वॉच की कीमत करीब अठारह हजार रूपये है, मगर अभी नगर निगम इसको किराए पर लेगा।

दरअसल सरकारी नौकरी में कई लोग दफ्तर में हाजिरी लगाकर अपने निजी काम करने निकल जाते हैं। इसके इलावा कई सरकारी बाबू ऐसे भी हैं जो अपना सरकारी काम कुछ पैसे देकर किसी तीसरे व्यक्ति को निपटाने के लिए दे देते हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के पास भी इस तरह की कई शिकायतें लगातार आ रही थीं। इसका समाधान निकालने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम को स्मार्ट वॉच का आइडिया मिला जो कि इंदौर, नागपुर जैसे कई स्थानों पर सफलता पूर्वक काम कर रहा है।

फिलहाल नगर निगम करीब चार हजार स्मार्ट वॉच किराए पर लेगा और अधिकतर फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को यह स्मार्ट वॉच पहन कर ड्यूटी पर जाना होगा। जीपीएस सिस्टम से लैस स्मार्ट वॉच कर्मचारी की लोकेशन तो बताएगी ही साथ ही दिन में उसकी दो बार फोटो खींच कर भी कंट्रोल रूम भेजेगी। स्मार्ट वॉच की यह खासियत भी होगी कि यह कलाई पर बांधने पर ही काम करेगी यानी यदि कर्मचारी ने चालाकी का खेल खेलने के लिए इस घड़ी को कलाई से खोला भी तो भी कंट्रोल रूम में इसकी सूचना मिल जाएगी।

Related Posts