May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हर साल होती है यहाँ लाल केकड़ों की बारिश

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सोचिये ज़रा आप जहाँ रहते हों वहां बारिश हो तो ? आप कहेंगे कौन सी बड़ी बात है इसमें। बारिश होना तो आम बात है। जी हाँ, ये आम बात ही है। लेकिन हम बात कर रहे हैं ऐसी कि बारिश हो और रातों रात आपका आइलैंड लाल लाल हो जाये तो क्या कहेंगे आप ? सोच में पड़ गए ना। लाल से मतलब खून नही है। तो फिर क्या है ? आइये जाने।

दरअसल, एक आइलैंड है जो लाल रंग में बदल जाता है। क्योंकि यहाँ होती है केकड़ों की बारिश। हो गए ना हैरान। जी हाँ, ऐसा ही नजारा एक आइलैंड पर देखने को मिला जहां केकड़ों की बारिश हो गई। हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नजर आने लगे। सड़क से लेकर घरों तक ये केकड़े कब्जा कर के बैठ गए। ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप पर 12 करोड़ केकड़ों का जमावड़ा हर साल नजर आता है। ये केकड़े जंगल, इंसानों के घर, रेस्तरां, बार, बस स्टॉप, सड़कें और न जाने कितनी ही जगह पर दिखाई देते हैं।

ये केकड़े हर साल प्रजनन करने के लिये क्रिसमस द्वीप के एक छोर स्थ‍ित जंगल से दूसरे छोर स्थ‍ित भारतीय महासागर तक का सफर तय करते हैं। सड़कें इन केकड़ों की वजह से पूरी तरह लाल हो जाती है। हर साल हजारों केकड़े सड़क पर वाहनों के नीचे आकर मर भी जाते हैं। यह द्वीप 52 वर्गमील क्षेत्रफल का है और इसकी आबादी करीब 2000 लोगों की है। इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग इन केकड़ों को देखने पहुंचते हैं।

Related Posts