May 14, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

ऋषि कपूर की इस ‘आदत’ से परेशान रणबीर ने कही यह बात 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

षि कपूर की बदसुलूकी की कहानी मीडिया में सभी जानते हैं। हालाँकि फैंस के साथ भी ऋषि कपूर का ऐसा बर्ताव देखा गया है। यह बात खुद उनके बेटे रणबीर कपूर ने स्वीकार की है। रणबीर से जब इंटरव्यू में यह सवाल पूछा गया कि वो किस तरह का स्टारडम हासिल करना चाहते हैं, तो उन्होंने अपने मन की बात शेयर करते हुए कहा कि मुझे अपने दादा जी की तरह स्टारडम चाहिए और मैं उनकी तरह ही अपने फैंस पर प्यार लुटाना चाहता हूं। रणबीर ने अपनी बचपन की याद को शेयर करते हुए कहा था कि उस वक़्त वे लोग माटुंगा में रहा करते थे और काफी फैंस पापा (ऋषि कपूर) से मिलने आया करते थे। उस वक़्त फैंस की यही चाहत होती थी, कि वो बस एक बार पापा का हाथ भी छू लें, लेकिन पापा कई बार उनसे मिलते नहीं थे।

उसी दिन मैंने तय किया था कि मैं जब भी स्टार बनूंगा तो कभी अपने फैंस को नाराज नहीं करूंगा, और हर हाल में उनसे जाकर मिलूंगा, क्योंकि मैं महसूस कर सकता हूं कि वे लोग कितनी आस लेकर अपने स्टार्स से मिलने आते हैं। रणबीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा था कि रूस में जब दादाजी की फिल्म ‘श्री 420’ दिखाई गयी थी, उस वक़्त वहां के लोगों ने इस तरह उनका अभिनन्दन किया था कि उनकी कार के पीछे पूरा हुजूम आ गया था। वो बिना वीजा रूस गए थे।

रणबीर की इन बातों से साफ़ जाहिर हो रहा था कि रणबीर को अपने पिता की इस बात से हमेशा से परेशानी रही है। और इस बार भी उन्हें इस बात से काफी तकलीफ हुई होगी, क्योंकि अगर वीडियो को ध्यान से देखें तो जहां ऋषि और रणधीर लगातार सभी को धक्का दे रहे थे। रणबीर हाथ हिलाकर सबका अभिवादन कर रहे हैं, वो अपनी स्टारडम को एन्जॉय कर रहे हैं, क्योंकि फैंस की अहमियत को समझते हैं।

Related Posts