October 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

खुशखबरी : श्रद्धालु अब स्वर्णिम द्वार से गुजरके करेंगे माता वैष्णों देवी की दर्शन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी। शारदीय नवरात्र में मैय्या रानी के भवन में आने वाले श्रद्धालुओं को अब माता की पुरानी गुफा के स्वर्णिम दर्शन होंगे। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के प्रवेश द्वार को स्वर्ण युक्त बनाया गया। 29 सितंबर को पहले नवरात्र से श्रद्धालु इस द्वार के दर्शन कर सकेंगे। इस स्वर्ण द्वार को बनाने में 10 करोड़ की राशि खर्च आयी है, जो माता के मंदिर के चढ़ाबे से खर्च की गई।

65 दिन में बन कर तैयार किये गया यह स्वर्ण द्वार 16 फ़ीट चौडा और 25 फ़ीट ऊंचा है। स्वर्ण द्वार के निर्माण में हजार किलो चांदी, हजार किलो ताम्बा और 10 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया। मुख्य द्वार पर 25 किलो की सोने चांदी कि घंटी लगाई गई है। स्वर्ण द्वार पर सबसे ऊपर स्वर्ण जड़ित छत्र, 3 स्वर्ण गुम्बद और सबसे नीचे 2 शेर बने हैं। स्वर्ण द्वार पर दोनों तरफ देवी देवताओं के चित्र और माता की आरती अंकित हैं।

इस स्वर्णिम प्रवेश द्वार में विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र अंकित है। मां वैष्णो देवी के इस स्वर्णिम प्रवेश द्वार पर गुबंद के साथ ही 3 सोने के झंडे तथा विशाल स्वर्णयुक्त छत्तर है, तो वहीं माँ वैष्णों देवी के नौ रूपी स्वर्ण युक्त चित्र अंकित किए गए हैं। जिनमें मां दुर्गा के 9 रूपों (शैलपुत्री, चंद्रघंटा, कूषमांडा, स्कंदमाता, कात्यायानी, महागौरी, सिद्धिदात्री, कालरात्रि, ब्रह्मचारिणी) को दर्शाया गया है। वहीं प्रवेश द्वार के दाएं तरफ महालक्ष्मी का करीब 6 फीट लंबा स्वर्णयुक्त चित्र अंकित है।

Related Posts