June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

सर्वे का खुलासा इस मामले में कोहली से कहीं आगे पर  पीएम मोदी से बस एक कदम पीछे हैं धोनी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ले ही क्रिकेट से दूर हैं पर लोकप्रियता के मामले में सभी खिलाडियों से कई कदम आगे हैं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। एक सर्वे के मुताबिक सिर्फ माहि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बस कुछ ही कदम पीछे हैं। मोदी ही देश में ऐसे शख्स हैं, जो धोनी से ज्यादा प्रशंसनीय हैं। यूगोव के इस सर्वे में धोनी दूसरे नंबर पर हैं।  

यह सर्वे यूगोव ने कराया है, जिसमें 41 देशों के 42 हजार लोगों ने भाग लिया। इस सर्वे में दो कैटेगरी (पुरुष और महिला) में दुनिया की सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची तैयार की गई है। सर्वे के मुताबिक, पुरुष कैटिगरी में पीएम नरेंद्र मोदी सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची में विश्व में छठे स्थान पर हैं। बिल गेट्स इस सूची में पहले नंबर पर हैं। उनके बाद बराक ओबामा, जैकी चेन, शी जिनपिंग और जैक मा हैं।

सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची में सिर्फ भारतीयों की बात करें तो पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं। उनके बाद एमएस धोनी का नाम है। मतलब धोनी टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली से भी आगे हैं। भारतीयों में मोदी और धोनी के बाद रतन टाटा तीसरे, अमिताभ बच्चन चौथे, सचिन तेंदुलकर पांचवें, विराट कोहली छठे नंबर पर हैं।

इस सर्वे में सर्वाधिक प्रशंसनीय भारतीय महिला की बात करें, तो बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का नाम टॉप पर है। दुनिया भर की प्रंशसनीय महिला शख्सियतों की फेहरिस्त में मैरीकॉम 25वें स्थान पर हैं। भारतीय महिलाओं में मैरीकॉम के बाद किरन बेदी, लता मांगेशकर, सुषमा स्वराज, दीपिका पादुकोण का नंबर है. टॉप 25 प्रशंसनीय महिलाओं की सूची में मैरीकॉ इकलौती भारतीय हैं।

Related Posts