September 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

यकीन नहीं करेंगे इन 5 अजीबो गरीब बीमारियां को सुन 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया में जिस तरह अजीबोगरीब परम्पराए है ठीक उसी तरह अनेको प्रकार की बीमारिया भी है जिनसे कई लोग ग्रसित है। जी हाँ आज हम आपको कुछ ऐसी ही बीमारियो के बारे में बताने जा रहे है।

1. इस लड़की को पानी से एलर्जी है – ऑस्ट्रेलिआ के मेलबर्न की रहने वाली असलेई मोरिस Aquagenic Urticaria नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में उनके शरीर पर पानी पड़ते ही रैशेज़ यानी लाल दाग हो जाते हैं। ऐसे में वो न शावर ले सकती हैं न ही स्वीमिंगपूल में तैराकी का मज़ा ले सकती हैं।

2. ये महिला कुछ भूल नहीं सकती – ये 40 साल की महिला जिसका गोपनीय नाम ए.जे. रखा गया है, कुछ भी नहीं भूलती। यूसीआई रिसर्चर McGaugh, Larry Cahill और Elizabeth Parker एक ऐसे केस के बारे में पढ़ रही हैं जिसकी याददाश का कोई मुकाबला नहीं है। इसे आपनी ज़िन्दगी के साथ कई घटनाओं के बारे में भी याद है। आप पिछले 25 साल की कोई भी बात इससे पूछ लें, इसे उस घटना से संबन्धित छोटी से छोटी बात याद होगी। इस बीमारी को Hyperthymestic Syndrome कहते हैं।

3. ये लड़की जब भी हंसती है, बेहोश हो जाती है – 20 साल की के अंडरवुड, Cataplexy नाम की बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी में किसी भी तरह का इमोशन सीधे मांस पेशियों को कमज़ोर कर देता है। इससे पीड़ित तुरंत बेहोश हो जाता है।

4. इस महिला को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से एलर्जी है – ब्रिटेन की डेब्बी बर्ड को फोन, कंप्यूटर या माइक्रोवेव से निकली तरंगें डेब्बी की शरीर पर असर करती हैं, जिससे उनके शरीर पर लाल रैशेज़ हो जाते हैं। इसके अलावा उसकी आंखों की पलकें भी सूज जाती हैं। डेब्बी के स्पा मैनेजर ने उसे स्वस्थ रखने के लिए उसका घर EMF-free zone में बदल दिया. इससे उसकी ज़िन्दगी काफी बदल गई है।

5. इस महिला को दिन में 200 बार होती है सेक्स की इच्छा – इंग्लैंड की 24 साल की साराह कारमेन को कोई भी चीज देख कर सेक्स करने की इच्छा जाग जाती है। साराह, Permanent Sexual Arousal Syndrome (PSAS) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं।

Related Posts