September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

यह रत्न नहीं आपकी किस्मत की चाभी है, जानिए फायदे

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
पने अपने घरों मे या आस पड़ोस में कई लोगों को अंगूठी पहने तो देखा ही होगा। पर क्या आप जानत है कि वो ये सब क्यों पहनते है। कई लोग तो अपने हाथों में एक तरह का पत्थर जैसा भी कुछ पहनते है। इनमें जो सबसे महत्वपूर्ण रत्न माना जाता है वो होता पन्ना रत्न। पन्ना बुध ग्रह का रत्न होता है। क्या आप जानते है कब और कैसे हुआ भारत में इस्लाम का आगमन इसका रंग हल्का से गहरा हरा हो सकता है। इस बात को लगभग सभी जानते हैं कि बुध ग्रह वाणी, युवा, व्यापार, हाजमा आदि का कारक होता है और बुध ग्रह की दो राशियाँ होती है मिथुन और कन्या। जिन लोगो की कुंडली में मिथुन राशि तृतीय भाव में होती है एंव कन्या छंठे भाव में पड़ी होती है। ऐसे लोगों के लिए पन्ना बहुत लाभदायक होता है। आइए जानते है कि इसको पहनने से और क्या क्या लाभ होते है।
स्मरण शक्ति बढ़ती है : पन्ना को एक ऐसा रत्न माना जाता है जो आपकी याददास्त बढ़ाने में मदद करता है। इसको पहनने आपकी स्मरण शक्ति तेज हो जाती है। इसपर बुध ग्रह का असर होता है। इसलिए इसको पहनना लाभदायक है।
व्यापार में होता है लाभ : अगर आप व्यापारी है और किसी तरह का व्यापार करते है तो आपके लिए पन्ना रत्न बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसको पहनने से आपको लाभ ही लाभ होता है। पन्ना रत्न फलदायक माना जाता है। इसलिए व्यापार करने वालो लोग इसको जरूर पहने।
पढ़ने बच्चों के लिए : अगर आपका बच्चा पढ़ता है और उसका मन पढ़ाई में लगता है तो आपको बता दें कि पन्ना रत्न आपके सभी दुखों का निवारण कर देगा। इस रत्न को पहनने से आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा और उसकी बुद्धि तेज हो जाती है। आप इसको अपने बच्चे के गर्दन में पहना सकते है।
रोगियों के लिए है लाभदायक: अगर आप हमेशा बीमार रहते है या आपके जानने वाले लगातर बीमारी से परेशान है तो उनके लिए ये रत्न किसी वरदान से कम नहीं है। इस रत्न को पहनने के बाद उनको बीमारी से लाभ मिल जाएगा। इसलिए इस रत्न को जरूर धारण करें ये आपके लिए सही है।
अन्न और धन के लिए:  ऐसी मान्यता है कि जिस घर में पन्ना रत्न होता है वहां पर ना तो अन्न की कोई कमी रहती है और ना ही धन की कोई कमी रहती है। इसको पहनने से आपके यहां भूत प्रेत की आत्मा भी नहीं आती है। इसलिए इसको पहनना अच्छा होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए:  अगर आपके घर में कोई गर्भवती है तो उनकी देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान कई बुरी शक्तियां गर्भवती को परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए आप कई तरह तके उपाय करते है। लेकिन आपको बता दें कि आपको इसके लिए ज्यादा उपाय करने की जरूरत तो नहीं है बस आप एक पन्ना रत्न गर्भवती को धारण करा दें। ऐसा करने के बाद आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

Related Posts