May 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

डरावना रिपोर्ट : सिर्फ 10 करोड़ मौत नहीं, दुनिया को दहला सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब दो परमाणु शक्तिधर देश आपस में भीड़ जाये तो इसका नतीजा उनके अलावा पूरी दुनिया को कैसे भुगतना पद सकता है इसकी कल्पना भी शायद हम नहीं कर सकते। अब भारत-पाकिस्तान को ही ले लीजिये। दोनों के पास परमाणु हथियार की भरमार है। जिस तरह पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारत के पीछे पड़ा है उससे तो किसी भी वक्त आपस में भीड़ सकते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बार भारत को परमाणु हमले की धमकी तक दे दी है। पाकिस्तान की गीदड़भभकी का जवाब देते हुए भारत ने भी साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह का दुस्साहस करने की कोशिश करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिका की एक रिपोर्ट ने काफी डराने वाले आंकड़े पेश किए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे।

साइंस एडवांस में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो दोनों ही देशों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रटगर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलन रोबॉक और अन्य वैज्ञानिकों के मुताबिक युद्ध के दौरान जो नुकसान होगा, उसके बारे में तो सभी जानते हैं; लेकिन युद्ध के बाद भी लाखों लोग मारे जाते रहेंगे।

वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की स्थिति में पृथ्वी पर पहुंचने वाली सूरज की रोशनी की मात्रा में काफी कमी आ जाएगी, जिसकी वजह से बारिश में भी गिरावट आएगी। इन सबका सीधा असर जमीन पर पड़ेगा और खेती तबाह हो जाएगी और महासागरीय उत्पादकता में भयानक गिरावट आएगी।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के पास 400-500 परमाणु हथियार मौजूद हैं। युद्ध की स्थिति में अगर इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, तो इसका प्रभाव वैश्विक पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा।

Related Posts