June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इनसे मिलिए : साल में सिर्फ 7 बार भोजन कर जिन्दा हैं 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

प्रतिदिन भोजन करना हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिये बहुत आवश्यक है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवक के बारे में बता रहे हैं जो एक वर्ष में महज सात बार ही खाना खाता है।

श्रीलंका के रहने वाले इस युवक का नाम किरबी डे लनेरोले है। ये युवक अन्य लोगों की तरह ही सामान्य कार्य करता है लेकिन पिछले पांच वर्षो से एक वर्ष में केवल 7 दिन ही खाना खाता है। ये युवक हवा, पानी और सूर्य की रोशनी पर ही अधिक निर्भर रहता है इसलिये इसे खाना खाने की आवश्यकता कम पड़ती है। इस युवक का कहना है कि इसने पिछले 10 माह में केवल 6 या 7 बार ही खाना खाया है। जबकि एक सामान्य व्यक्ति के लिये दिन में तीन बार भोजन करना आवश्यक है।

किरबी का कहना है कि एक सामान्य व्यक्ति की तरह खाना खाने पर वह खुद को अस्वस्थ महसूस करता है और अधिक खाना खाने से ही शरीर में बीमारियों भी पनपने लगती हैं। सूर्य से मिली ऊर्जा ही उसके लिये काफी होती है। अपनी इस खासियत को किरबी भगवान का वरदान मानता है। डॉक्टरों द्वारा भी किरबी का मेडिकल टेस्ट किया जा चुका है उसके शरीर में किसी भी तरह की कोई कमी नही है।

Related Posts