सबके के लिए शुभ नहीं होता हीरा, पहनना भी चाहिये रीती मानकर

कोलकाता टाइम्स :
औरतें और हीरे को कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। कहा जाता है कि अगर आपको अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड को मनाना है तो, उसे हीरा तोहफे में दें, क्योंकि यह बहुत खूबसूरत और सबसे महंगा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कुछ ही लोगों के लिए शुभ होता है। हम सभी सदियों से इन रत्नों के बारे में कई सारी कहानियां सुनते आ रहे हैं जो देश और संस्कृति के हिसाब से बदलती रहती हैं।
जैसे हीरा सबसे कीमती रत्न माना जाता है, मगर यह कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा भी होता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही कहानियों को बारे में।
हीरे के पीछे छुपे विश्वास : हीरा ज्यादातर सगाई और शादी की अंगूठी में इस्तेमाल होता है। यह स्त्री के गर्व और पुरुष के साहस के संबंध को जोड़ने के लिए होता है।
दुर्भाग्य का कारण : हीरा कई बार दुर्भाग्य का कारण बना है जैसे हीरा पहने से लोगों का कारोबार बंद हो जाता है। यही नहीं इसे पहने से दुर्घटना या मौत भी हो सकती है।
किसे हीरा नहीं पहना चाहिए : यह रत्न काफी शक्तिशाली माना जाता है। हीरा केवल कन्या और तुला राशि वाले जातकों को ही पहना चाहिए क्योंकि यह इन्ही दोनों राशि को सौभाग्य और समृद्धि देता है।
क्या आपको लगता है आपको हीरा पहना चाहिए? अगर आपको हीरा सूट कर रहा है तो एक ही हफ्ते में आपको इसे पहने के अच्छे परिणाम दिखाई देने लगेंगें। और अगर यह रत्न आपको सूट नहीं कर रहा है तो यह बुरे परिणाम देने लगेगा।
क्या आपको इसकी हीलिंग पावर्स के बारे में पता है क्योंकि यह रत्न काफी शक्तिशाली माना जाता है तो इसके कुछ हीलिंग पावर्स भी होंगे। हीरा पहने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में बांझपन की समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है ।
कौन सा हीरा पहना चाहिए : हीरे के कई विकल्प हैं लेकिन जब आप हीरा पहने तो यह देख लें कि उसमें किसी भी तरह का कोई कट या दरारें ना हों, और वह बिलकुल पारदर्शी होना चाहिए।
सबसे अच्छा समय : हीरा खरीद ने का हीरा हमेशा शुक्रवार, शुक्ल पक्ष के दिन ही लेना चाहिए। इसके अलावा भरणी, पूर्वा फाल्गुनी, और पूर्वाक्षाद नक्षत्र के दौरान भी आप हीरा खरीद सकते हैं।