July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

350 किलोमीटर पैदल चलकर भी मनसूबे को अंजाम नहीं दे पाया यह अपराधी  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने जघन्य मनसूबे को पूरा करने के लिए यह इंसान 350 किलोमीटर पैदल चलकर गया। लेकिन उसकी बदकिस्मती ही कहिये अपराध को पूरा करने से पहले ही वह पकड़ा गया। घटना अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर की है। टॉमी ली जेनकिंस नाम का 32 वर्षीय यह शख्श एक 14 सल्ल की लड़की से  यौन संबंध बनाने के लिएइंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर का रास्ता पैदल ही तय कर पहुंचा था।

जिस लड़की से वह मिलने गया उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। एक आपराधिक शिकायत के अनुसार टॉमी ली जेनकिंस नामक यह शख्स पहले भी बाल यौन अपराधों के लिए कानून के रडार पर था। 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी। जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts