September 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अब सपने में पत्नी को प्रेग्नेंट करने लगा विदेश में रहने वाला पति    

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हैडिंग पढ़कर सोच रहें होंगे क्या विज्ञान इतना आगे बढ़ गया जो सपने में मिलने वाला विदेशी पति पत्नी को प्रेग्नेंट कर दे। तो आपको बता दे ऐसा कुछ नहीं है। दरसल मामला थोड़ा अजीब है। बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि उसके कोख में पल रहे तीन महीने का बच्चे का बाप उसका पति ही है जो पिछले 7 महीने से विदेश में है।

दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला बीते शनिवार को भागलपुर जोन के डीआईजी विकास वैभव से मिली और उनको बताया कि उसका भाई पिछले सात महीने से कोलकाता में रह रहा था और इधर उसकी भाभी गर्भवती हो गई। आखिर कैसे? महिला ने डीआईजी विकास वैभव से अपनी भाभी के पेट में पल रहे बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है।

महिला ने बताया कि उसके बड़े भाई की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। सात महीने पहले उसका भाई कमाने के लिए कोलकाता गया था। जब नौ सितंबर को वह घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है।

महिला के गर्भवती होने का पता चलने पर घरवाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। महिला की ननद का आरोप है कि सबकुछ पता चल जाने के बाद उसकी भाभी ने घरवालों को धमकी दी कि उसे घर में रखना पड़ेगा, नहीं तो वह झूठे मामले में सबको फंसा देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब घरवाले महिला को रखने को तैयार नहीं हुए, तो गांव में पंचायत बिठाई गई। इस दौरान जब महिला से पूछा गया कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा किसका है। तो उसने बताया कि यह बच्चा उसके पति का है। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि उसके पति सपने में आते थे, इसलिए गर्भ ठहर गया।

Related Posts