July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

‘भगवन बचाये ऐसे शौख से’, अंगूठी खा गयी उँगलियाँ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

से शौख का क्या फायदा जो जान पर बन आये। वैसे शौख तो सभी को है। खासकर ज्वेलरी पहननेका। लेकिन कई बार ये शौक उनके लिए भारी पड़ जाता है। थाईलैंड के बैंकाक में एक अधेड़ शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी सभी उंगलियों में वर्षों से मेटल और रबर की अंगूठियां पहन रखी थीं। उसने इन अंगूठियों को कभी नहीं उतारा। इसका अंजाम बहुत ही बुरा हुआ। सालों से बहुत ही कसी अंगूठियां पहने रहने के चलते उनमें ब्लड का फ्लो बंद हो गया और वे नीली पड़ गईं। आखिरकार, उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां डॉक्टरों ने उसकी उंगलियों से किसी तरह अंगूठियां निकालीं। उसकी कुछ उंगलियों को काटना भी पड़ गया

उसने अपने दोनों हाथों की हर उंगली में मेटल और रबर की अंगूठी पहन रखी थी और वर्षों से उन्हें उतारा नहीं था। इससे धीरे-धीरे उसकी उंगलियों में ब्लड का फ्लो रुक गया और उंगलियां नीली पड़ गईं। उसकी उंगलियों में कोई जान नहीं रह गई थी। इसे मेडिकल टर्म में नेक्रोसिस कहते हैं। इसमें शरीर के किसी अंग के सारे सेल्स और टिश्यू मर जाते हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखा कि अंगूठियों से उसकी सारी उंगलियां जकड़ी हुई हैं और उन उंगलियों में अब कोई जान नहीं रह गई है। उन्होंने काफी कोशिश करके उसकी अंगूठियां औजारों से काट कर निकाली। कुछ उंगलियां तो उसकी बचा ली गईं, पर कुछ को काट कर अलग करना पड़ा।

Related Posts