June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हज़ारो साल से राज ही है इस राजा की मौत 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

दुनियाभर में कई ऐसे इतिहास है जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। आज हम भी आपको इतिहास के बारे में ही कुछ बताने जा रहे है। आज हम आपको एक ऐसे राजा के बारे में बताने जा रहे है जोकि विश्व का सबसे चर्चित राजा था। इस राजा का नाम तूतनखामेन तह यह मिस्त्र का राजा था और इसकी म्रत्यु को करीब 3 हज़ार साल हो चुके है। लेकिन इतना समय हो जाने के बाद भी इस राजा की म्रत्यु का राज अभी भी राज ही है। इस राजा की म्रत्यु महज 19 साल की उम्र में ही हो गयी थी, और उसके बाद तूतनखामेन की लाश को ममी में बदलकर रख दिया गया था।

आज तक कई लोग इस राजा की म्रत्यु पर रिसर्च कर रहे है। 85 साल पहले ब्रिटेन के पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने कई सालो तक इस राज पर रिसर्च की और कुछ आंकड़े भी पेश किए है। कार्टर के अनुसार जब उसकी ममी मिली तो उसकी कब्र में हाथी दांतो और सोने के ढेर सारे आभूषणों के अलावा कुछ नहीं मिला। उनका चेहरा सोने की परत से ढका हुआ था, साथ ही उन्होंने एक ताबीज़ भी पहन रखा था। कार्टर के अनुसार हमने उनके चेहरे से गर्म तारो के माध्यम से सोने की परत को हटाया और उसके शरीर को तीन भागो में बाँट दिया।

3 बार इस राजा की लाश का एक्स-रे कर लिया गया है। एक्स-रे से यह बात सामने आई है, कि उनके सर में एक हड्डी का टुकड़ा चला गया था शायद इसी के चलते उनकी मौत हो गयी होगी। कई लोगो का मानना यह भी है की वह बहुत ही अजीब स्वभाव का था इसीलिए उसकी हत्या कर दी होगी।

Related Posts