May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

चौंका देगा सच जब जानेंगे एक दिन में कितनी बार छूते है अपना फ़ोन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

फ़ोन के आदि तो सभी हो गए हैं आज कल। इतने आदि कि सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चाहिए। दिन हो रात हो या कोई भी समय हो बस फ़ोन चाहिए। ये सब तो अब आम बात हो गयी हैं। लेकिन कुछ ऐसा है जो आप नही जानते। जी हाँ,क्या आप जानते हैं एक दिन में आप कितनी बार अपने फ़ोन को छूते हैं। शायद अनगिनत बार। हैं ना ? तो चलिए बताते हैं आपको इससे जुड़े कई तथ्य। दरअसल,एक शोध से पता किया गया कि आम एक स्मार्ट फ़ोन यूज़र के फ़ोन की स्क्रीन 2.42 घंटे On रहती है।

वही देखा गया है कि ज्यादा स्मार्ट फ़ोन यूज़ करने वाले यूज़र की की स्क्रीन 3.75 घंटे On रहती है। जिससे ये पता चलता है कि आप पुरे दिन में 2,617 बार अपने Smartphone को छूते हैं। उस की अनुसंधान Firm ने अलग-अलग जगहों से 100,000 प्रतिभागियों को चुना, जिनमें से 94 Android Users पर यह शोध किया गया।

इस शोध से देखा गया कि आप एक दिन में कितनी बार फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। एक साल में एक व्यक्ति औसतन 1 मिलियन बार अपना फोन छूता है, वहीं ज़्यादा फोन इस्तेमाल करने वाले लोग 2 मिलियन बार एक साल में अपना फोन छूते हैं

Related Posts