July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इस सायनाइड किलर के हाथों से यूँ बची 20 लोगों की जान 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

केरल के सायनाइड केस जैसा ही एक मामला अब आंध्र प्रदेश में भी सामने आया है। वेस्ट गोदावरी जिले की पुलिस ने एक कथित सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। या फिर यूँ कहिये कि उसके हाथ से 20 लोगों की जान बचा ली। क्योंकि और 20 लोगों लिस्ट वह तैयार कर चूका था जिन्हें सायनाइड देकर  वाला। था। पुलिस के मुताबिक, वेल्लांकी सिमहार्डी यानी शिवा ने 20 महीने में पोटैशियम सायनाइड का इस्तेमाल करके 10 लोगों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने 20 और लोगों की जान लेने की योजना बनाई थी।

शिवा ने जिन लोगों की जान ली उसमें उसकी दादी, भाभी, मकान मालकिन और एक पुजारी शामिल हैं। बताया गया कि पहले शिवा वॉचमैन था और बाद में रियल स्टेट का कारोबारी बन गया था। आरोप है कि फरवरी 2018 के बाद शिवा ने हर दूसरे महीने एक व्यक्ति की जान ली और उसके पैसे और गहने सब चुरा लिए। शिवा किसी को अपना शिकार बनाने के लिए लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का लालच देता था। वह लोगों को बताता था कि उसके पास जादुई चावल, जादुई सिक्के और दो सिर वाला सांप है, जिससे पैसे डबल हो जाएंगे और बीमारियां ठीक हो जाएंगी।

पुलिस ने बताया कि शिवा के पास 20 और लोगों की लिस्ट थी, जिनकी जान वह आने वाले समय में ले सकता था। पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट बिजनस में भारी नुकसान होने के बाद उसने सायनाइड से लोगों की जान लेनी शुरू कर दी। पैसे कमाने के लिए उसने लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताा कि वह लोगों को पैसे डबल करने के बहाने बुलाता था. इसके बाद वह प्रसाद के नाम पर सायनाइड मिली हुई कोई चीज खिला देता था।व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद वह पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था। शिवा ने अब तक 24.6 लाख रुपये और सोने के 35 गहने चुराए थे।

Related Posts