July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

नपुंसकता का क्या कारण जान लिया तो आधी समस्या ख़त्म 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

जी हाँ नपुंसकता किसी भी व्यक्ति के जीवन में तवाही से कम नहीं होती इसलिए इससे बचना ही इसका सफल इलाज है पर क्या आप जानते है इस खतरनाक बीमारी से कैसे बचा जा सकता है? यदि नहीं तो हम बताते है इससे बचने के उपाय लेकिन हमें सबसे पहले इसके कारणों का पता लगाना होगा, जिससे हमें नपुंसकता से बचने के उपाय भी मिल जाएंगे..

1 नशाखोरी भी व्यक्ति ‍की सेक्स लाइफ को प्रभावित करती है। तनाव, शराब, धूम्रपान और मधुमेह का भी सेक्स लाइफ पर असर होता है। अत: इनसे बचकर रहना चाहिए। मधुमेह यानी शुगर की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नशे के बारे में कहा जाता है कि शुरुआती तौर पर व्यक्ति को सेक्स में अच्छा लगता है, लेकिन धीरे धीरे स्थितियां बिलकुल उलट हो जाती हैं।

2  हॉर्मोंस डिसऑर्डर्स, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन अथवा नपुंसकता की बड़ी वजह हो सकती है।

3 नर्वस सिस्टम में आई किसी कमी के चलते भी यह समस्या हो सकती है। यानी न्यूरॉलजी से जुड़ी समस्याएं भी नपुंसकता की अहम वजह हो सकती हैं।

4 लिंग में उत्तेजना या इरेक्शन की वजह उसमें खून का प्रवाह होता है। मगर जब कभी खून का प्रवाह सही नहीं होता तो उसमें सख्ती नहीं आ पाती। कई बार स्थिति तब और खराब हो जाती है जब व्यक्ति सेक्स कर रहा होता है और रक्त प्रवाह लिंग में खत्म हो जाता है। ऐसे में उसे अपनी पार्टनर के समक्ष शर्मिंदा होना पड़ता है।

5 हमारे मस्तिष्क में सेक्स संबंधी बातों के लिए एक खास केंद्र होता है। इसी केंद्र के चलते सेक्स संबंधी इच्छाएं नियंत्रित होती हैं और इंसान सेक्स कर पाता है। इस सेंटर में अगर कोई डिसऑर्डर है, तो भी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है.

Related Posts