May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

खोई मर्दानगी लौटाएगा इनका सेवन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

जी हाँ आज के समय में पुरुषों के लिए सबसे बड़ी समस्या सेक्स और कामोत्तेजना ही है। जिसका कारण हो सकता है धूम्रपान, शराब, और अनहेल्दी फ़ूड, थकान आदि तो आइये हम आपको बताते है कुछ ऐसी चीजे जिन्हे खाने से आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते है।

1. दूध एक ऐसा पदार्थ है जो पुरुषों के लिए बेहद जरुरी है। जब भी दूध पिएं उसमें से मलाई न निकालें। क्योंकि मलाई वाला दूध फर्टिलिटी बढ़ाता है।

2. फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लंबे समय से लहसुन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम का खजाना है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और विटामिन बी6 मौजूद होता है। ये दोनों ही हॉर्मोन के रेग्यूलेशन और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जरूरी होते हैं।

3. मटर में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वह इनफर्टीलिटी को कम करती है। इसे खाने से स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है।

4. खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो ये जरूर खाएं।

5. जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रकता है और जलन-सूजन कम करता है। ये दोनों ही चीजें मर्दानगी के लिए जरूरी हैं इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करें।

6. केला उस हार्मोन को बूस्ट करता है जो गर्भधारण करने में मददगार होता है। यह बी6 विटामिन की कमी पूरी करता है। क्योंकि इस विटामिन की कमी से स्पर्म तेजी से नहीं बन पाते। इसलिए जरूरी है केला खाएं।

7. बादाम में विटामिन ई होता है जो स्वस्थ स्पर्म पैदा करने में मदद करता है।

Related Posts