July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

खुद मेहनत से बचने के लिए इस माँ ने बच्चे को पहुंचा दिया मौत के मुँह तक  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

‘अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गयी खेत।’ कुछ ऐसी ही हालत मलेशिया में रहने वाले एमी की हुई। उसकी अलसीपन ने उसके मासूम बच्चे को मौत के मुँह में डाल दिया। दरसल दरअसल, एमी अपने दो साल के बच्चे को घर का बना खाना खिलाने की जगह बाहर से फास्ट फ़ूड मंगवा कर खिलाती थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उसके बच्चे की तबियत खराब रहने लगी। चेकअप के बाद पता चला कि उसके बच्चे में कैंसर के लक्षण मौजूद हैं।

बच्चे को बार-बार बुखार आ रहा था। इसके अलावा उसके गले, कान, नाक में सूजन रहती थी। जब डॉक्टर्स ने कैंसर की वजह उसके खानपान को बताया तो एमी के होश उड़ गए। दरअसल, डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे की बॉडी में कई न्यूट्रिशंस की कमी है। इस कारण ही उसमें कैंसर के सिम्पटम्स देखने को मिले।

एमी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो अपने पास फास्ट फ़ूड का स्टॉक रखती हैं। खुद खाने के साथ-साथ वो अपने बच्चे को भी इन्हें खाने के लिए दे देती थी। लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा। एमी ने अपने पोस्ट में बाकी पेरेंट्स से ऐसी गलती ना करने की रिक्वेस्ट की है।

Related Posts