July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

सिर्फ 19 मिनट के लिए महिलाएं करवा रही है LIPS IMPLANT, लेकिन क्यों ?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया में कई तरह के रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कभी कभी ऐसे जिनके बारे में हम सुनते भी नही होंगे। ऐसे ही एक रिकॉर्ड बना है अमेरिका में भी। जी हाँ ,अमेरिका में 2015 में एक रिकॉर्ड बना जो होठों की सर्जरी का था जिसमे हर 19 मिनट में होंठों की एक सर्जरी होती है।

एक सर्वे में पता चला कि 2015 में महिला पुरुष दोनों ने ही 27,449 लिप इम्प्लांट्स करवाए थे। इस सर्वे में ये भी पता चला कि अधिकतर महिलाएं हॉलीवुड की एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस के होठों को कॉपी कर रही हैं क्योंकि उनके होंठ उन महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

इसी के साथ अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के डेविड सांग बताते हैं, ‘हम सेल्फी युग में रह रहे हैं और हम खुद को निरंतर सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं, इसलिए हम इस बात को काफी महत्व देने लगे हैं कि हमारे होंठ कैसे दिख रहे हैं।’

Related Posts