July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

इस मैदान में भारत के सामने 1 घंटा भी नहीं टिक पायी पाकिस्तान

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

स मैदान में भी भारत के हाथों मुँह की खानी पड़ी पाकिस्तान लको। डेविस कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाडियों के धज्जियाँ उड़ा दी। एशिया-ओसेनिया ग्रुप के मुकाबले में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को टेनिस की एबीसीडी सिखाते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने शुक्रवार को मुकाबलों के पहले दिन अपने दोनों सिंगल्स मुकाबले जीते थे। उसने शनिवार को डबल्स मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब भारत अगले राउंड में क्रोएशिया से भिड़ेगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान की चुनौती एक बार फिर डेविस कप के एशिया-ओसेनिया ग्रुप में टूट गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप का यह मुकाबला कजाकिस्तान में खेला जा रहा है।  भारत ने इस मैच में लिएंडर पेस और जीवन नेदुनचेझियान की जोड़ी ने पाकिस्तान की अब्दुल रहमान और शोएब मोहम्मद  के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखाया। पाकिस्तान की यह जोड़ी लिएंडर पेस और जीवन के सामने एक घंटे भी नहीं टिक पाई। भारतीय जोड़ी ने महज 53 मिनट में पाकिस्तानी जोड़ी को हरा दिया।

Related Posts