June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इस इच्छा को मन में छुपा एक्ट्रेस बन गयी अनुष्का

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

श राज फिल्मस के बिग बैनर की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा की दिली तमन्ना थी कि वह मॉडलिंग करें नाकि अभिनेत्री बने। अनुष्का ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत लैक्मे फैशन वीक से की थी। इसके बाद अनुष्का कई विज्ञापनों में भी नजर आई। अनुष्का एक घरेलू परिवार से है। अनुष्का की मां एक हाउस वाइफ है। अपने बारे में अनुष्का बताती है कि बतौर इंसान उन्होंने काफी तरक्की की है, लेकिन बतौर अभिनेत्री उन्हें काफी आगे जाना है।

यश राज बैनर के साथ तीन फिल्मों में काम करने के बाद अनुष्का में एक अजीब से आत्म विश्वास पैदा हो गया है कि आने वाले दिनों में भी उन्हें इसी तरह से काम मिलता रहेगा। अपने शुरुआती करियर के बारे में अनुष्का ने कहा कि जब वह यश राज स्टूडियो से बाहर निकल कर आई उसके कुछ देर बाद ही उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया। अनुष्का को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मां को फोन किया। क्योंकि अनुष्का की मां ने उसे पहले ही कहा था कि अनुष्का के करियर की शुरुआत यश राज फिल्मस से ही होगी। इस संदर्भ में अनुष्का की मां ने बताया कि उन्होंने कभी कहां नहीं कि वह घर पर एक कछुआ रखती थी जिसमें वह एक पत्र लिखकर डालती थी कि अनुष्का को यश राज फिल्मस में काम मिल जाए। रब ने बना दी जोड़ी के बाद वर्ष 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात ने भी अनुष्का को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाया दिया। इसके बाद से ही चल पड़ा अनुष्का के सफलता का सफर।

Related Posts