July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यहां स्कूलों में जमा किये जाते हैं कुवारों की यूरिन, असलियत जान भाग खड़े होंगे आप   

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

चीन एक ऐसा देश है जहाँ ऐसे खाने परोसे जाते हैं जिसे सुन आप शायद उलटी कर दे। यहां लोग कुत्ते-बिल्ली के मांस के अलावा कई तरह की अजीबोगरीब चीजें खाते हैं। इनमें से एक डिश के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

चीन के इस अजीबोगरीब डिश का नाम है वर्जिन एग या ब्वॉय एग। चीन के जेजियांग प्रान्त में इस डिश को बड़े चाव से खाया जाता है। ये डिश अंडों से बनती है। इसमें अंडों को पहले कुंवारे यानी वर्जिन लड़कों के पेशाब में डुबोया जाता है। उसके बाद पेशाब में कई घंटों तक उबाले जाने के बाद इसे सर्व किया जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि अंडों को उबालने के लिए पेशाब कहां से जमा किया जाता है। दरअसल, इस प्रांत के स्कूलों के बाथरूम में बड़ी-बड़ी बाल्टियां रखी होती हैं। इन स्कूलों के लड़कों को बाकायदा कहा जाता है कि वो पेशाब बाल्टियों में ही करें। इनमें ही पेशाब जमा की जाती है और फिर इस जमा पेशाब में अंडों को उबाला जाता है।

Related Posts