मोर्गन बाइक 5.25 करोड़ में तो लीन की कीमत 2 करोड़

कोलकाता टाइम्स :
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल (IPL) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज हो रही है। यह नीलामी कोलकाता में दोपहर 3.30 बजे शुरू हुई। आईपीएल 2020 की इस नीलामी में 332 खिलाड़ियों के नाम पुकारे जाएंगे। लेकिन इनमें से सिर्फ 73 पर ही बोली लगेगी।
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान ओएन मोर्गन 5.25 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें केकेआर ने खरीदा. मोर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए थी।
पहली बोली क्रिस लिन पर लगी। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिलीज किया है। लिन पर मुंबई इंडियंस ने दो करोड़ रुपए की बोली लगाई। किसी और फ्रेंचाइजी ने लिन पर बोली नहीं लगाई। इस तरह लिन मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। उनकी बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए ही थी।