February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से दूर होते ये वास्‍तु दोष

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

1. क्रिसमस पर अपने घर में क्रिसमस ट्री जरूर लाएं और इसकी अच्छी तरह से सजावट करें। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने से भाग्य पूरा साथ देता है और घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

2. तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री अग्नि का प्रतीक होता है और धरती पर अग्नि हर चीज को जीवनदान प्रदान करने के लिए सक्षम है।

3. मान्यता है कि घर में क्रिसमस ट्री लाने से जीवन से हर तरह का तनाव दूर हो जाता है। क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का एहसास कराता है।

4. ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री की सजावट करने के लिए उसपर जो स्टार लगाएं जाते हैं, वे जीवन से अंधेरा दूर कर रोशनी भरने की आशा पैदा करते हैं।

5. क्रिसमस ट्री पर टंगे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स घर में खुशहाल माहौल और सकारात्मक उर्जा पैदा करते हैं। कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है और इससे बुरी आत्माएं और नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है।

6. क्रिसमस ट्री पर अक्‍सर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाए जाते हैं। ऐसा करने से से घर में धन की कमी नहीं रहती है और घर में धन की बरकत होती है।

Related Posts