July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

शरीर पर 500 से ज्यादा बर्थमार्क ने पहुंचा दिया कहाँ से कहाँ … 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

ज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी लड़की के बारे में जो दुनिया को सिख रही है खुद से प्यार करने का सलीका। जी हाँ, हर इंसान को कोई ना कोई बर्थ मार्क होता ही है। लेकिन हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बता रहे हैं जिसे एक या दो नही बल्कि 500 से ज्यादा निशान हैं।

ये हैं 16 साल की लड़की अल्बा परेजो जिसके शरीर पर 500 से ज़्यादा बर्थ मार्क्स है। ये निशान उसे बचपन से ही थे लेकिन इस पर गौर तब किया जब स्कूल के साथी उसे चिढ़ाने लगे। स्कूल के बच्चे उसे ‘मॉन्स्टर’ भी कहते थे। बचपन में Alba की करीब 30 से ज़्यादा सर्जरी हुई थीं, जिसके दाग उनके शरीर पर आज भी हैं।

ये निशान एक दुर्लभ बीमारी के हैं जिसे Congenital Melanocytic Nevus नाम से जाना जाता है। लेकिन अल्बा ने इन्हें दिखाने का फैसला लिया और मॉडलिंग करने लगी जिससे वो अब फेमस चेहरा भी बन चुकी हैं। Alba कई लोकल मैगज़ीन्स के कवर पेज पर नज़र आ चुकी हैं।

उनके विज्ञापन अख़बारों और होर्डिंग में भी देखने को मिलते हैं। इतना ही नही वो इंस्टाग्राम पर #bareyourbirthmark नाम से एक अभियान भी चला रही हैं। जिसमे वो उन लड़कियों को प्रोसाहित करती हैं जिनके ऐसे ही बर्थमार्क हैं।

Related Posts