June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस कमरे में दुल्हन आज भी कर रही है अपने पति का इंतज़ार

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
दुनिया में वैसे तो कई गम हैं लेकिन कइयों के लिए दिल टूट जाना ज्यादा बड़ा गम होता है। ऐसा कई बार होता है कपल्स के बिच कि किसी का दिल टूट गया हो। ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। बात साल 1927 की हैं जो एरिज़ोना में प्रेसकॉट के एक होटल में घटी थी।

दरअसल, फेथ समर्स नाम की एक नयी दुल्हन थी जो शादी के बाद अपने पति के साथ हनीमून मनाने इसी होटल में गयी थी जो कमरा नंबर 426 में रुके थे। अगले दिन उसका पति सिगरेट खरीदने के लिए होटल से बाहर गया और फिर कभी वापिस नहीं लौटा। उसके बाद किसी ने उसे नही देखा। ओरो उसकी पत्नी तीन दिन तक उसी कमरे में उसका इंतज़ार करती रही।

इंतज़ार के बाद भी वो नही आया तो फेथ ने फांसी लगा ली और तभी से इस होटल में उसकी आत्मा भटक रही है। कहा गया है कि उसे कई बार इस होटल के गलियारों में भटकते हुए देखा है। इतना ही नही आज भी लोगों को उस कमरे में बेड के पास फेथ के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।

कहा जाता है कि जब भी कोई औरत इस कमरे में रहने आती है, तो ‘फेथ’ अपना प्यार जताते हुए उनके पैरों की मसाज कर उन्हें आराम देती है। पर जब भी कोई मर्द इस कमरे में रहने आता है, तो उसे रात को डरावने सपने आते हैं।

Related Posts