July 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सलमान के करीब आने की कोशिश में बिपाशा! पर क्यों 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बिपाशा बासु इन दिनों अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए सलमान खान के नजदीक आने की कोशिश करती देखी गई है। दोनों इन दिनों काफी मिल रहे हैं और कई लोगों ने इनकी सिक्रेट मीटिंग को देखा है।

कुछ दिन पहले ही बिपाशा बसु को सलमान खान के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। इस मौके की तस्वीर तीन लोगों ने खिंच ली और उसे ट्वीटर पर अपलोड कर दिया। बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है कि बिपाशा को सोहेल खान की फिल्म शेर खान में रोल दिया जाना है। इस फिल्म में बिपाश पर एक गाना फिल्माया जाएगा।

सलमान के सितारे इन दिनों बुलंद है। उनकी हर फिल्म सुपर-डुपर हिट हो रही है तो जाहिर बात है कि उनकी फिल्मों से जुड़ने के लिए लोग ख्वाहिशमंद होते है। बिपाशा बॉलीवुड में इन दिनों अपने टूटते वजूद को तलाशने में जुटी है लिहाजा वह चाहती है कि उन्हें सलमान का साथ मिले।

Related Posts