September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

प्यार में उन्होंने तोड़ी उम्र की दीवार: शेष से शुरू की नयी जिंदगी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
प्यार ना तो उम्र देखता है न स्थान-काल। इस बात को फिर से सच कर दिखाया 67 के  मेनन (और 65 की लक्ष्मी ने।  केरल के एक सरकारी वृद्ध आश्रम में इस वृद्ध जोड़ा विवाह के बंधन में बंध गया। ट्विटर यूजर्स ने रविवार को ट्वीट कर उनके लिए बधाई संदेश लिखे। अपनी 60 वर्ष की आयु में कोचानियन मेनन और लक्ष्मी अम्मल त्रिशूर जिले के रामावर्मापुरम में वृद्ध आश्रम में मिले और उन्हें प्यार हो गया। जैसे ही मेनन और लक्ष्मी  के विवाह की  तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं, लोगों की ओर से उन्हें बधाई संदेश आने लगे।

एक यूजर ने लिखा, “प्यार को सभी सरहदें पार करने दो।” लक्ष्मी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और बालों पर चमेली के फूलों का गजरा लगा रखा था। वहीं मेनन पारंपरिक ऑफ-व्हाइट पारंपरिक मुंडू और एक शर्ट पहनी हुई थी।

Related Posts