इस चलती फिरती पौधों की नर्सरी में सफर करना चाहेंगे  – Hindi
May 13, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इस चलती फिरती पौधों की नर्सरी में सफर करना चाहेंगे 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
देखकर लगता है कि जैसे ऑटो नहीं चलती फिरती पौधों की नर्सरी हो। ये ऑटो रिक्शा नवी मुंबई के ऑटो चालक उमर खान का है। उमर खान ने पर्यावरण को बचाने के लिए अपने ऑटो रिक्शा में तरह-तरह के पौधे लगाए हैं। उमर खान का कहना है कि मुंबई में बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने एक ऐसा ऑटो तैयार किया जिसमें पौधे रखे हुए हैं जो ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

उन्होंने अपने ऑटो में तुलसी, गुलाब जैसे नौ अलग अलग किस्म के पौधे लगाए हैं। इसके अलावा रिक्शे की छत को कृत्रिम घास से सजाया है।

उमर खान 4 साल पहले अपना पेट पालने के लिए मध्य प्रदेश से मुंबई शहर आए थे। लेकिन यहां के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उन्हें लगा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर एक को अपना योगदान देना बहुत ही जरूरी है। उनके इस ऑटो में बैठते ही उनका मन तरोताजा हो जाता है और दिन भर की थकावट दूर हो जाती है। अपने आस पास कई फूल पौधों पत्तियों को देख दिलों दिमाग पॉजिटिव हो जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि बाकी ऑटो के मुताबिक इसमें काफी ठंडक रहती है।

Related Posts