July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

भारत की यह अहम् खिलाड़ी 28 की उम्र में ही ले रही सन्यास 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भारतीय हॉकी टीम की अहम सदस्य सुनीता लाकड़ा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। सुनीता ने चोट की वजह से महज 28 साल की उम्र में खेल को अलविदा कह दिया। बता दें सुनीला पिछले काफी समय से घुटने की चोट से जूझ रही हैं, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल हॉकी को छोड़ने का फैसला किया। सुनीता ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि वो टोक्यो ओलिंपिक में खेलना चाहती थी लेकिन चोट की वजह से वो ये करने में सक्षम नहीं हैं।

संन्यास का ऐलान करते हुए सुनीता लाकड़ा भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, आज मेरे लिए भावनात्मक दिन है क्योंकि मैंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास का फैसला किया है। मैं बेहद ही खुशकिस्मत हूं कि मैंने रियो ओलिंपिक में हिस्सा लिया, जो कि पिछले तीन दशकों में भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलिंपिक था।

सुनीता लाकड़ा ने आगे कहा, मैं जब ठीक हो जाऊंगी तो घरेलू हॉकी खेलूंगी। मैं नाल्को के लिए दोबारा मैदान पर उतरूंगी जिसने मुझे नौकरी देकर मेरे करियर में अहम रोल अदा किया।

Related Posts