July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इनके कारन रामू करना चाहते थे बोनी कपूर का कत्ल 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भी श्रीदेवी के दीवाने हुआ करते थे फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया। वे श्रीदेवी के इस कदर दीवाने थे कि उनके घर के बाहर एक झलक के लिए खड़े रहा करते थे।

फिल्म शिवा के हिट हो जाने के बाद रामू पहली बार अपने सपनों की परी श्रीदेवी से मिलने उनके घर पहुंचे पर संयोगवश उस समय उन्हें मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी और वो काफी जल्दी में थी। लेकिन जल्दबाजी में भी उस एंजेल ने रामू की फिल्म में काम करने का वादा कर दिया।

बस फिर क्या था रामू ने अपनी तेलूगु फिल्म क्षणा क्षणम के निर्माण की योजना बना डाली। फिल्म की कहानी एक प्रेम पत्र पर आधारित थी जिसे रामू ने फिल्म का रूप दे दिया। फिल्म में मुख्य किरदार श्रीदेवी ने निभाया था।

फिल्म की शूटिंग के दौरान जब श्रीदेवी आती थी तो उनकी कार के पीछे हजारों प्रशंसक की भीड़ उनकी एक झलक के लिए दौड़ती थी। रामू का कहना है, जिस एंजेल की चाहत सभी करते थे अचानक ही उन्होंने बोनी कपूर का हाथ थाम सब को अलविदा कह दिया। यही वह क्षण था जब बोनी कपूर से जलने वालों में राम गोपाल वर्मा भी शुमार हो गए। जलन इतनी की संभव हो तो बोनी कपूर की जान लें ले।

रामू ने कहा, सीधा स्टारडम और मैगजीन कवर से निकल श्रीदेवी बोनी कपूर के घर में साधारण हाउस वाइफ की तरह दिखी जो मुझे बर्दाश्त नहीं होता था। लेकिन मैं धन्यवाद कहूंगा लूइस लुमिरे को जिसने कैमरा बनाया, मैं इस कैमरे के जरिये इस एंजेल को अपने पास रख सकता हूं।

Related Posts