October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

इस समुदाय में मोटापा है सन्मान, बढ़ाने के लिए पीते हैं इसका खून   

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्सर लोग अपने मोटापे से परेशान रहते हैं और ये चाहते हैं कि कैसे भी कर के वो खुद को फिट कर ले और मोटापा कम हो जाये। अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो आज हम आपका होंसला बढ़ाने के लिए एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे है जहाँ मोटापे को एक सम्मान के तौर पर देखा जाता है।

इतना ही नहीं यहां महिलाएं भी मोटे लोगों को ही पसंद करती हैं। दरअसल, इथोपिया की बोडी जनजाति के लोग मोटे होने के लिए एक विचित्र कम्पटीशन का आयोजन करते है। जिसमे हर घर से एक कुंवारे पुरुष को भेज जाता है जहाँ उसे 6 महीने तक एक झोपडी में अकेले रहना पड़ता है। यहां रह कर अपना मोटापा बढ़ाने के लिए गाय का खून पीतें हैं।

दरअसल ये लोग गाय को बड़ा ही पवित्र मानते है। इसलिए ये मोटा होने के लिए चाकू से गाय का खून निकल कर उसे पी लेते है और वहां मिटटी लगा देते है। 6 महीने बाद जो पुरुष सबसे मोटे होता है उसे एक सम्मान दिया जाता है। साथ ही महिलाए भी इस पुरुष को ख़ासा पसंद करती है।

Related Posts